बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी, 85.19% छात्र हुए सफल, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क; बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर 1:30 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया।

इस वर्ष करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। बोर्ड ने तीनों संकाय- आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया है।

छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

टॉपर्स को मिलेगा आकर्षक इनाम

बिहार बोर्ड ने इस बार भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम की घोषणा की है। परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

दूसरे स्थान पर आने वाले को 1.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 1 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर से सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article