नीतीश कुमार को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई,बोले- वो बिहार के विकास पुरुष हैं

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नीतीश कुमार एक बार फिर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। इस खबर से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अब नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं, लेकिन उनके मार्गदर्शन में बिहार की सरकार सुचारू रूप से चलेगी।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और वह वास्तव में बिहार के विकास पुरुष हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

संजीव श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का कायाकल्प किया है। उनके योगदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। बिहार में शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और बच्चियों की पढ़ाई जैसे क्षेत्रों में उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे।

नीतीश कुमार ने खुद घोषणा की है कि अब वह राज्यसभा का सदस्य बनेंगे, लेकिन बिहार में उनकी मार्गदर्शन में सरकार काम करती रहेगी।

हमारी तरफ से नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर ढेरों बधाई और शुभकामनाएँ। हमें उम्मीद है कि दिल्ली में भी उनका नेतृत्व सक्रिय रहेगा और बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही, जदयू भी मजबूत और उनके मार्गदर्शन के अनुरूप आगे बढ़ेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article