पटना के कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, जानिए कब और कहां रहेगी सप्लाई बंद

Asha Rai
शहर के करीब 24 मोहल्लों में आज गुरुवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: राजधानी पटना के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने जानकारी दी है कि पावर सब-स्टेशनों में मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद की जाएगी।

सुबह करीब 9:30 बजे से 11 बजे तक कंकड़बाग क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान जे और एफ सेक्टर, लोहिया पार्क, डॉक्टर कॉलोनी, बैंकमैन कॉलोनी, गायत्री मंदिर के आसपास का इलाका, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम और पीसी कॉलोनी में सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इसके बाद राजापुर पावर स्टेशन से जुड़े गोसाई टोला फीडर में काम के कारण सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान आनंदपुरी, सुरेंद्र एन्क्लेव और महेंद्रू इलाके प्रभावित होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं नेहरू नगर फीडर में केबल सुधार कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सिद्धेश्वर नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती अस्थायी है और मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से जरूरी तैयारी कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article