पटना में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़: ‘मिनी फैक्ट्री’ से 21 किलो स्मैक बरामद, सिंडिकेट में पुलिसकर्मी शामिल !

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 29 मार्च। राजधानी पटना में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आलमगंज थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 21 किलो उच्च गुणवत्ता वाली ब्राउन शुगर (स्मैक) और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को लंबे समय से राजधानी में ‘ड्राई ड्रग्स’ के बढ़ते नेटवर्क की सूचना मिल रही थी। इसी इनपुट के आधार पर शुक्रवार को एक संदिग्ध ठिकाने पर कार्रवाई की गई, जहां से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती तलाशी में उनके पास से 1.6 किलो स्मैक और नकदी बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जिस ‘मिनी फैक्ट्री’ का खुलासा किया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपियों की निशानदेही पर जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो बड़ी मात्रा में ड्रग्स बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ। कुल मिलाकर 21.018 किलो स्मैक, दो अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और हस्ताक्षरित खाली चेक भी जब्त किए गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस पूरे सिंडिकेट में बिहार पुलिस के एक जवान की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। SSP ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान कर ली गई है, वह फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क केवल तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि शहर में ड्रग्स तैयार कर सप्लाई करने का संगठित तंत्र विकसित किया गया था। अब पुलिस सप्लायर से लेकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने वाले सभी कड़ियों की जांच कर रही है।

SSP ने स्पष्ट किया कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है। राजधानी में नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article