बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: बेटियों का दबदबा कायम, पुष्पांजलि और सबरीन बनीं टॉपर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 29 मार्च । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रविवार दोपहर 1:15 बजे मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया और सफलता का परचम लहराया।

जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने 98.40 प्रतिशत (492 अंक) हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने राज्यभर में बेटियों की प्रतिभा को एक बार फिर साबित कर दिया है।

मेरिट लिस्ट में दिखा बेटियों का दबदबा
बोर्ड द्वारा जारी टॉप-10 मेरिट लिस्ट में भी बड़ी संख्या में छात्राओं ने जगह बनाई है। दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना (489 अंक, 97.8%) रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर बक्सर की अनुपा कुमारी और बेगूसराय के ओम कुमार (488 अंक, 97.6%) संयुक्त रूप से शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावा टॉप रैंक में ज्योति कुमारी, प्रेरणा कुमारी, नसरीन परवीन, रितु कुमारी, आइशा खातून समेत कई छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे साफ है कि इस बार भी लड़कियां आगे रही हैं।

कुल परिणाम और पास प्रतिशत

इस वर्ष परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 7,85,726 लड़कियां और 7,26,961 लड़के थे। कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा।

लड़कियों का पास प्रतिशत: 86.23%
लड़कों का पास प्रतिशत: 84.09%

यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

17 से 25 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी।

इस साल का परिणाम न केवल बेहतर सफलता दर दिखाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि बिहार में बेटियों की शिक्षा को लेकर जागरूकता और मेहनत दोनों बढ़ रही है। टॉपर्स की सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article