AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में 10 अप्रैल के बाद नई सरकार का गठन! मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा संकेत

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: पटना/मुजफ्फरपुर, 01 मार्च। बिहार की राजनीति में एक बड़ा संकेत सामने आया है। राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया है कि 10 अप्रैल के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो जाएगा। उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित चढ़ुआ में केंद्रीकृत रसोईघर के उद्घाटन के दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार जारी रहेगी और आगे भी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी माना कि चल रही योजनाओं को समय पर पूरा करना सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है, लेकिन जनता के सहयोग से इसे पूरा किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पूर्व के शासनकाल में विकास के बजाय “जंगलराज” हावी था। उनका आरोप था कि उस दौर में न तो बुनियादी ढांचे का विकास हुआ और न ही कानून-व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है, लेकिन विपक्ष को यह रफ्तार रास नहीं आ रही है। ऐसे में नई सरकार के गठन को लेकर उनका बयान कई राजनीतिक मायने निकाल रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्रीकृत रसोईघर की शुरुआत को भी अहम कदम बताया। कहा कि इससे मध्याह्न भोजन योजना को मजबूती मिलेगी और बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने जानकारी दी कि इस व्यवस्था के तहत 251 विद्यालयों के लिए एक ही स्थान पर भोजन तैयार कर समय पर पहुंचाया जाएगा। करीब 40 हजार बच्चों को इसका लाभ मिलेगा और इसकी शुरुआत 1 अप्रैल से हो रही है।

इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, बेबी कुमारी, विधान पार्षद संजय सिंह और जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।