आरा में पूर्व मुखिया के बेटे की दिनदहाड़े हत्या, पांच गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: आरा, 05 अप्रैल। गड़हनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक से घर लौट रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह (45) के रूप में हुई है, जो पूर्व मुखिया के पुत्र बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रितेश सिंह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बनकट गांव के पास नहर किनारे घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। हमलावरों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की और पांच गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कृष्ण कुमार सिंह (एसडीपीओ) और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किए हैं। मृतक लहरपा गांव के निवासी थे और पूर्व में अगिआंव पंचायत की मुखिया रह चुकीं प्रेमा देवी के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि रितेश सिंह शारीरिक रूप से दिव्यांग थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि पिछले वर्ष लहरपा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर के प्रतिशोध में इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इधर, घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बनकट गांव के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article