उत्तर बिहार को बड़ी सौगात: मुजफ्फरपुर-दरभंगा और कटरा-जनकपुर रेल परियोजनाओं को ₹511 करोड़, वर्षों बाद मिली फंडिंग

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 05 अप्रैल। उत्तर बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने लंबे समय से लंबित दो अहम रेल परियोजनाओं मुजफ्फरपुर-दरभंगा और मुजफ्फरपुर-कटरा-जनकपुर रोड (सीतामढ़ी) रेल लाइन के लिए कुल ₹511 करोड़ जारी किए हैं। बजट आवंटन के बाद इन परियोजनाओं में अब तेजी आने की उम्मीद है।

मुजफ्फरपुर-दरभंगा नई रेल लाइन इस पहल का प्रमुख हिस्सा है। फिलहाल यात्रियों को समस्तीपुर होकर करीब 91 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, लेकिन नई लाइन बनने के बाद दूरी घटकर लगभग 67 किलोमीटर रह जाएगी। इस परियोजना के लिए ₹282.30 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। 2007-08 से लंबित यह योजना अब धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है।

वहीं दूसरी ओर, मुजफ्फरपुर-कटरा-जनकपुर रोड रेल परियोजना के लिए ₹229.05 करोड़ का प्रावधान किया गया है। करीब 66.55 किलोमीटर लंबी यह लाइन ग्रामीण इलाकों कटरा और औराई को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। साथ ही, नेपाल सीमा के नजदीक स्थित जनकपुर रोड तक पहुंच आसान हो जाएगी। 2008-09 में स्वीकृत यह परियोजना अब तक फंड के अभाव में अटकी हुई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से उत्तर बिहार में यात्रा का समय घटेगा और क्षेत्रीय संपर्क में बड़ा सुधार होगा। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय किसानों और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी।

नई रेल लाइनों के साथ प्रस्तावित स्टेशनों का निर्माण भी रोजगार के अवसर पैदा करेगा। खासकर मिथिलांचल और तिरहुत क्षेत्र के बीच आर्थिक और सामाजिक जुड़ाव और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये परियोजनाएं पूरी होने के बाद उत्तर बिहार के कई जिलों की तस्वीर बदल सकती है। बेहतर रेल नेटवर्क न केवल सफर को आसान बनाएगा, बल्कि विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article