पटना में दरिंदगी की हद पार: 3 साल की बच्ची से गैंगरेप, चाचा समेत आरोपी गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 05 अप्रैल। पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां परसा थाना क्षेत्र में 3 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के चाचा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

घटना के बाद बच्ची की हालत बेहद गंभीर हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट दिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। परिजनों द्वारा आनन-फानन में बच्ची को पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बच्ची के मां के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात की है। बच्ची का चाचा नशे का आदी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची अपने घर में सो रही थी, तभी उसके चाचा ने उसे उठाया और घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में ले गया। वहां उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। पीड़िता दलित समुदाय से बताई जा रही है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article