समस्तीपुर में HPV टीकाकरण अभियान में धीमी प्रगति, स्वास्थ्य अधिकारियों के वेतन पर रोक

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: समस्तीपुर, 05 अप्रैल। जिले में एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण अभियान की धीमी प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। खराब प्रदर्शन के कारण 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

सिविल सर्जन डा. राजीव कुमार ने बताया कि अभियान की दैनिक उपलब्धि केवल 2.3 प्रतिशत रही। इसे कार्य में लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

कार्रवाई उन PHC अधिकारियों पर की गई है जो समस्तीपुर, कल्याणपुर, उजियारपुर, दलसिंहसराय, हसनपुर, बिथान, मोरवा, पटोरी, मोहिउद्दीनगर, शिवाजीनगर और विद्यापतिनगर में तैनात हैं। अधिकारियों का वेतन तब तक स्थगित रहेगा जब तक टीकाकरण लक्ष्य में सुधार नहीं होता।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी की 3 अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार, 697 लक्ष्य के मुकाबले केवल 16 बालिकाओं का टीकाकरण हुआ। कुल 4879 लक्ष्य में से केवल 227 (4.7 प्रतिशत) बालिकाओं का टीकाकरण किया जा सका। अधिकांश प्रखंडों का प्रदर्शन 10 प्रतिशत से कम रहा, हालांकि पूसा और ताजपुर प्रखंड में अपेक्षाकृत बेहतर प्रगति दर्ज की गई।

आपको बता दें कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी (गार्डासिल) वैक्सीन दी जा रही है, ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की गति तेज करने और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि लक्ष्य में सुधार न होने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article