डुमरांव में 520 सीटों वाला ओबीसी कन्या आवासीय +2 विद्यालय शुरू, मंत्री रमा निषाद ने किया उद्घाटन

NEWS PR डेस्क: बक्सर (डुमरांव), 05 अप्रैल।अनुमंडल क्षेत्र के अदफा (हरनीचट्टी) गांव में रविवार को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं के लिए 520 क्षमता वाले ओबीसी कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार की मंत्री रमा निषाद ने फीता काटकर किया।

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए निःशुल्क शिक्षा के साथ आवास, भोजन, पुस्तकें और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके शुरू होने से क्षेत्र की छात्राओं को अब शिक्षा के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस अवसर पर प्रभारी डीएम सह डीडीसी निहारिका छवि, एडीएम अरुण कुमार और एसडीओ राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की बेटियों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रभारी डीएम ने कहा कि यह संस्थान बालिकाओं के समग्र विकास का केंद्र बनेगा। विद्यालय में आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है। साथ ही खेलकूद की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

छात्राओं की सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे, वार्डेन, चिकित्सा सुविधा और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article