बिहार के कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रभावी नेतृत्व विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सात दिवसीय विशेष एडवेंचर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित Nehru Institute of Mountaineering में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार कृषि विभाग के 150 पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग के सहायक निदेशक, उप निदेशक, उप सचिव और जिला कृषि पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना था।
प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल मुख्य रूप से उपस्थित
प्रशिक्षण के समापन समारोह में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक सुदृढ़ प्रशासन के लिए अधिकारियों का मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। इस कठिन प्रशिक्षण से प्राप्त आत्मविश्वास का उपयोग हमारे पदाधिकारी बिहार के किसानों की सेवा और कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में करेंगे।
कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण के बाद सभी 150 पदाधिकारी अब अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि इस अनुभव से उनकी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और वे अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ विभागीय लक्ष्यों को हासिल करेंगे।
बिहार के 150 कृषि पदाधिकारियों का सात दिवसीय विशेष साहसिक प्रशिक्षण संपन्न,फिटनेस और लीडरशिप पर जोर
Seven-day special adventure training for 150 agriculture officials of Bihar concluded