मेधावी छात्रों के सम्मान में सजा मंच, “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन

Respect for hard work, let dreams soar – a true celebration of talent

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अररिया- शिक्षा और प्रेरणा के संगम के रूप में रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर आज उत्साह और गौरव के माहौल में सराबोर दिखा, जहां “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
विकास वैभव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के चर्चित समाजसेवी एवं प्रेरणास्रोत विकास वैभव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के जरिए अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा दी।
परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन
कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों के उत्साहवर्धन में अहम भूमिका निभाई। समारोह के दौरान उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।
युवाओं को नई दिशा देने का एक सशक्त प्रयास
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नई दिशा देने का एक सशक्त प्रयास है।
आओ मिलकर बिहार को प्रेरित करें
“आओ मिलकर बिहार को प्रेरित करें” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम ने शिक्षा के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजकों के अनुसार, यह समारोह अब शिक्षा, सम्मान और सफलता की एक नई पहचान बनता जा रहा है, जो आने वाले समय में और भी व्यापक रूप लेगा।
अररिया से धन्नु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article