भागलपुर में जनगणना की रफ्तार तेज, स्व-गणना में 4000 के पार पहुंचा आंकड़ा

Door-to-door census from May 2, administration speeds up preparations

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के भागलपुर जिले में सेंट्रल जनगणना को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है और लोगों में भी जागरूकता बढ़ती दिख रही है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के अनुसार, स्व-गणना (Self Enumeration) के दूसरे दिन दोपहर तक करीब 4000 लोगों ने अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज कर लिया है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जो नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
2 मई से घर-घर जनगणना
डीएम ने बताया कि स्व-गणना की यह प्रक्रिया आगे होने वाली घर-घर जनगणना को काफी आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2 मई 2026 से प्रगणक (Enumerator) घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्र करेंगे। ऐसे में पहले से भरे गए डेटा के कारण प्रगणकों को जानकारी दर्ज करने में कम समय लगेगा और त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।
हजारों की संख्या में प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है
बता दें कि प्रशासन की ओर से इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। हजारों की संख्या में प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे सही और सटीक तरीके से जनगणना का कार्य कर सकें। प्रशिक्षण में तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ लोगों से संवाद स्थापित करने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं।डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी दर्ज करें, ताकि जनगणना का डेटा सटीक और उपयोगी हो सके। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया देश के विकास की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाती है, इसलिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article