वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव की तैयारी शुरू, 23 अप्रैल को होंगे भव्य कार्यक्रम

A grand event from Prabhat Pheri to cultural evening

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भोजपुर -जिले में 23 अप्रैल को मनाए जाने वाले वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन की देखरेख में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे
उत्सव की शुरुआत विद्यालयों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद किला परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा और वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय का निरीक्षण भी किया जाएगा। दिनभर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को वीर कुंवर सिंह के शौर्य और बलिदान से प्रेरित करना है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भोजपुरी जगत की प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी, भजन गायिका इशरत जहां, गायक आर्यन बाबू और दीपक तिवारी सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस वर्ष का विजय उत्सव पूरे जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा।

भोजपुर जगदीशपुर से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article