पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय सभाकक्ष में NHAI/ MoRTH द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में राज्य की सड़क अवसंरचना को गति देने के लिए लंबित भू-अर्जन, फॉरेस्ट क्लियरेंस और टेंडर प्रक्रियाओं पर कड़े निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में पथ निर्माण विभाग की विशेष सचिव, NHAI एवं MoRTH के क्षेत्रीय पदाधिकारी, अभियंता प्रमुख तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
12 परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई
बैठक में राज्य में करीब 218 किलोमीटर लंबाई (कुल लागत 8134 करोड़ रुपये) की राष्ट्रीय उच्च पथ की कुल 6 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जो भू-अर्जन एवं वैधानिक स्वीकृतियों के कारण कार्यारंभ शुरू नहीं हो सका है। साथ ही 360 किलोमीटर लंबाई की 11222 करोड़ की लागत से 12 परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिनकी स्वीकृति के बाद कार्य आवंटित नहीं हो पाया है।
संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश
इसके उपरांत सचिव पंकज कुमार पाल ने विलंब से चल रहीं राष्ट्रीय उच्च पथ की 3 परियोजना सहित राष्ट्रीय उच्च पथ की अन्य समस्याओं की भी समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने फॉरेस्ट क्लियरेंस में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करें।
बेतिया में भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश
समीक्षा के क्रम में सचिव ने पटना-आरा-सासाराम परियोजना की समीक्षा कर प्रथम खंड (सुअरा से गड़हनी तक) का कार्य 15 मई तक प्रारंभ करने का निदेश दिया। NHAI ने अवगत कराया कि अक्टूबर माह तक परियोजना के दूसरे खंड (गड़हनी से सदीसोपुर) का फाइनेंसियल क्लोजर तक होगा। सचिव ने दूसरे खंड का कार्य अक्टूबर से प्रारंभ करने का निदेश दिया। साहेबगंज अरेराज बेतिया परियोजना को लेकर बेतिया में भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व बाधारहित कार्य क्षेत्र उपलब्ध कराते हुए कार्य प्रारंभ करें।
फोरलेन चौड़ीकरण परियोजना हेतु भू-अर्जन कार्य में तेजी लाएं
एनएच-333A मागोबंधर केंदुआ झाझा नरगंजो एवं भौरोगंज बाईपास के निर्माण की वैधानिक स्वीकृति प्राप्त कर टेंडर आमंत्रित करने का निदेश दिया गया। भागलपुर के ढाका मोड़ के फोरलेन चौड़ीकरण हेतु संसोधित स्वीकृति के अनुसार शीघ्र निविदा आमंत्रित करें एवं ढाका मोड़ से बिहार-झारखंड सीमा पर बलझोर तक फोरलेन चौड़ीकरण परियोजना हेतु भू-अर्जन कार्य में तेजी लाएं।
भू-अर्जन कार्य को पूर्ण कर कार्यारंभ करने का निर्देश
सचिव ने अररिया-परसरमा पथ के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन सड़क निर्माण कार्य का एकरारनामा एक माह में संपादित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा NHAI के द्वारा बताया गया कि मोकामा-मुंगेर ग्रीनफिल्ड फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य आवंटित कर दिया गया है। पटना रिंग रोड (कन्हौली-शेरपुर) का भी कार्य आवंटन हो गया है। सचिव ने भू-अर्जन कार्य को पूर्ण कर कार्यारंभ करने का निर्देश दिया।
किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
समीक्षा के दरम्यान उन्होंने विलंब से चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कटिहार में गौशाला के पास एनएच-31 के किलोमीटर 49 में निर्माणाधीन ROB एंव सुपौल में एनएच-327E के किलोमीटर 194 पर ROB का कार्य अक्टूबर तक हर-हाल में पूर्ण करने हेतु मुख्य अभियंता को कार्य योजना प्राप्त कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विलंब से चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पथ निर्माण विभाग की उच्च स्तरीय बैठक, सड़क परियोजनाओं में तेजी के निर्देश
New speed to roads, new direction to development
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
