सम्राट चौधरी ने गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उत्साह और स्वागत का माहौल:
मुख्यमंत्री ने सभी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखी गई। विधायक, विधान पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी लोगों की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि नई सरकार को लेकर लोगों में उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं।
मुख्यमंत्री से मिलने का सिलसिला जारी, व्यक्तिगत रूप से कर रहे अभिवादन स्वीकार
New government, new hopes
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
