गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान नीतीश कुमार का रोचक पल, मंच पर हल्की असहजता के बाद संभाला माहौल

मंच पर हल्की असहजता, फिर संभला पूरा माहौल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प और हल्का भावनात्मक पल देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर अपनी सीट को लेकर कुछ समय के लिए असहज नजर आए।कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने नेताओं का अभिवादन किया और आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की कुर्सियों की ओर चले गए। इसी दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें इशारों से समझाया और सही स्थान की ओर ले गए। इसके बाद नीतीश कुमार अपनी निर्धारित सीट पर जाकर बैठे और कार्यक्रम आगे बढ़ा।


मंच पर नेताओं से मुलाकात
मंच पर मौजूद अन्य नेताओं से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शपथ लेने आए मंत्रियों से भी अभिवादन किया और मंच के विभिन्न हिस्सों में जाकर नेताओं से बातचीत की। वे मंच के आगे वाले हिस्से की ओर बढ़े और इशारों में किसी से पूछने लगे कि तिलक क्यों नहीं लगाया है। इस दौरान डिप्टी CM विजय चौधरी ने उन्हें रोका और अपने साथ ले गए। ।


निशांत पिता के पैर छूते दिखे
नीतीश इसके बाद डिप्टी CM बिजेंद्र यादव की ओर बढ़े और उनके कंधे पर हाथ रखा। नीतीश आगे बढ़े और विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखा।इस दौरान निशांत पिता के पैर छूते दिखे। इसके बाद नीतीश बैठने के लिए मंच पर लगी कुर्सियों के पास पहुंचे। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री सभी के साथ तस्वीर लेने लगे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को बुलाया। PM ने हाथ देकर उन्हें अपने पास किया। नीतीश ने उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद पूर्व CM ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रख दिया। थोड़ी देर में नीतीश कुमार ने डिप्टी CM बिजेंद्र यादव को बुलाया और प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे। PM ने कहा- इन्हें कौन नहीं जानता। इसके बाद नीतीश बाकी मंत्रियों को बुला-बुलाकर प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article