राजधानी पटना में अपराध का तांडव, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू

A small matter leads to a bloody battle – a young man was chased down and attacked with a knife in Patna

Amit Singh

पटना: राजधानी पटना में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बीच सड़क पर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस के मुताबिक, पीरबहोर थाना क्षेत्र के फकीर बारा गली में देर रात कुछ युवकों ने एक युवक का पीछा कर उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। सिटी एसपी सेंट्रल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ एक लड़की से बातचीत को लेकर था, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में कोई और शख्स शामिल तो नहीं था।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

Share This Article