लिट्टी-चोखा से मुंबई तक: सोनू सूद और अनंत सिंह की दिलचस्प बातचीत वायरल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर एक दिलचस्प वीडियो कॉल बातचीत के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनके साथ बातचीत का केंद्र रहे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, जिनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कॉल के दौरान सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा, “मुंबई आइए ना हमारे पास।” इस पर अनंत सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “आ जायेंगे।” इसके बाद सोनू सूद ने कहा कि वे भी उनके पास आकर लिट्टी-चोखा खाना चाहेंगे। इस पर विधायक अनंत सिंह ने भी हामी भर दी।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से बातचीत के दौरान अनंत सिंह का अंदाज सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। दोनों के बीच हुई यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग अनंत सिंह के बेबाक अंदाज और सोनू सूद के सहज व्यवहार को काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल सोनू सूद पहले भी एक पॉडकास्ट में अनंत सिंह की पर्सनैलिटी की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्मों के लिए किरदार खोजते समय उन्हें अनंत सिंह का व्यक्तित्व काफी रोचक और अलग लगा।
पुराना बयान भी फिर चर्चा में
पॉडकास्ट में सोनू सूद ने अनंत सिंह का एक पुराना बयान भी याद किया था, जिसमें उन्होंने अपराध और कानून व्यवस्था पर अपने बेबाक अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी। सोनू सूद ने कहा था कि उनका व्यक्तित्व उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। बता दें कि सोनू सूद ने जिस वीडियो का चर्चा कर रहे हैं , उस वीडियो में एक रिपोर्टर ने अनंत सिंह से पूछा था कि बिहार में बढ़ते मर्डर पर क्या कहेंगे। इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया था कि Unorganised मर्डर को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि अभी हम आपका मर्डर कर देंगे तो सरकार कैसे रोकेगी। सोनू सूद ने कहा कि उनका यह बेबाक अंदाज उन्हें काफी अलग बनाता है। वह जैसे हैं, वैसे ही सामने आते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article