BPSC परीक्षा में कड़ी निगरानी, पटना में शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन

BPSC 71st exam begins amid tight security and strict checking – candidates' hard work continues to be tested

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के पहले दिन कड़ी सुरक्षा और सख्त जांच व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। शनिवार सुबह अशोक राजपथ स्थित बीएन कॉलेजियेट परीक्षा केंद्र पर सुबह 6:45 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह 7:30 बजे से जांच के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई।
दो स्तर पर जांच के बाद एंट्री
अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने बारी-बारी से जांच कर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बैग या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर न ले जा सके।परीक्षा केंद्र पर लगातार माइक से घोषणा की गई कि सेकंड शिफ्ट में दोपहर 1 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा का शेड्यूल
बता दें कि पहले दिन की पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से निबंध (Essay Paper) की परीक्षा होगी। यह परीक्षा 30 अप्रैल तक पटना के कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा सहित विभिन्न पदों पर कुल 1298 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 13,024 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
शिकायत की सुविधा
बता दें कि 27 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की, 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) की परीक्षा और 29 अप्रैल को ऐच्छिक विषय, 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा एक शिफ्ट में होगी। परीक्षा के बाद अगर किसी अभ्यर्थी को कोई शिकायत हो, तो पोर्टल पर ग्रीवांस सेक्शन में शिकायत कर सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article