बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का नया फैसला, आम लोगों को राहत

BSRTC buses now available for private events too – a new beginning for affordable, safe and easy travel

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए अपनी बसों की निजी उपयोग के लिए बुकिंग सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब लोग शादी-विवाह, पारिवारिक कार्यक्रम, धार्मिक यात्रा और अन्य निजी कार्यों के लिए निगम की बसें बुक कर सकेंगे।
अब निजी उपयोग के लिए भी बस बुकिंग
बता दें कि अब तक निगम की बसें केवल सरकारी कार्यों, विभागीय कार्यक्रमों और शैक्षणिक भ्रमण के लिए उपलब्ध थीं लेकिन मुख्यालय से जारी नए निर्देश के बाद आम नागरिक भी अपनी जरूरत के अनुसार बसों की बुकिंग कर सकेंगे।इस फैसले से लोगों को निजी बसों की तुलना में कम किराए पर सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है, साथ ही निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
अतिरिक्त दूरी के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा
वहीं निगम ने 240 किलोमीटर तक की दूरी के लिए अलग-अलग श्रेणी की बसों का किराया तय किया है। इसके अनुसार 22 सीट वाली बस के लिए 7,700 रुपये, 32 सीट वाली बस के लिए 11,200 रुपये और 42 सीट वाली बस के लिए 17,200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि यात्रा 240 किलोमीटर से अधिक होगी, तो अतिरिक्त दूरी के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा। भागलपुर पथ परिवहन निगम के अनुसार, यह सुविधा निजी बसों की तुलना में कम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। निगम का मानना है कि इस नई व्यवस्था से लोगों को सस्ती और विश्वसनीय परिवहन सुविधा मिलेगी, साथ ही निगम की आय में भी इजाफा होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article