औरंगाबाद में रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से मासूम की मौत, दर्जनभर घायल

High speed snatched the life of an innocent: Tragic accident due to collision with a heavy vehicle in Aurangabad

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।
ऑटो चालक की हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिहुली गांव निवासी सुभाष राम का 7 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठा। वहीं घायलों में एक ऑटो चालक, दो बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं। ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य
बताया जाता है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो शहर के बराटपुर मोहल्ले में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद सभी लोग एक ही ऑटो से अपने गांव दिहुली लौट रहे थे। इसी दौरान ओरा गांव के पास मदनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर अफरा-तफरी
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हाईवा चालक की तलाश की जा रही है।
औरंगाबाद से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article