इंटर विशेष एवं कम्पार्टमेंटल परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 26 अप्रैल 2026। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट विशेष एवं कम्पार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के सफल, स्वच्छ और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।

जिले के कुल 06 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 02, 04, 05, 06, 07, 08, 09 एवं 11 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित होगी। दोनों पालियों में प्रारंभिक 15 मिनट का “कूल ऑफ टाइम” भी निर्धारित किया गया है।

परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी मनोज कुमार को वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानन्द ठाकुर को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी कर्मियों को परीक्षा दिवस पर सुबह 07:30 बजे तक केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के समय सघन तलाशी, प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश मिलेगा। देर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए महिला पुलिस एवं महिला कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। वहीं, परीक्षा केंद्रों के भीतर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी और केंद्रों के आसपास भीड़ लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या कदाचार पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article