भागलपुर में महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन: नारी सम्मान के मुद्दे पर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

नारी सम्मान पर सियासत तेज—विपक्षी बयानों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नारी सम्मान और अधिकारों को लेकर भागलपुर की सड़कों पर आज महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को लेकर सियासत के बीच भाजपा और एनडीए से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नारी शक्ति से जुड़े इस अहम मुद्दे पर विपक्ष भ्रामक बयानबाजी कर रहा है, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।
नारी सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं
खासतौर पर पप्पू यादव और राहुल गांधी के बयानों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल अनुचित हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं। महिलाओं ने साफ कहा कि नारी सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान भाजपा और एनडीए के अन्य घटक दलों की महिला कार्यकर्ता एकजुट नजर आईं। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई
रैली के कारण शहर का माहौल गर्म हो गया और यह साफ संकेत मिला कि महिलाओं के मुद्दों पर अब राजनीतिक बहस और तेज होने वाली है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह सिर्फ एक कानून की लड़ाई नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई है, जिसे हर हाल में जीता जाएगा।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article