पटना में NEET अभ्यर्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे से सुसाइड नोट और जहर बरामद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 28 अप्रैल। राजधानी के एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित नागेश्वर पथ पर एक हॉस्टल में रह रहे NEET अभ्यर्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के भगवानपुर निवासी श्रेयम के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से यहां रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

घटना नालंदा रेजीडेंसी हॉस्टल के एक कमरे की है, जहां छात्र का शव उसके बेड पर मिला। कमरे से एक संदिग्ध जहरीले पदार्थ (सोडियम एजाइड) का डिब्बा और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से बोतल, कप, चम्मच और अन्य सामग्री जब्त कर कमरे को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि छात्र अपने रूममेट के साथ रहता था, लेकिन रूममेट परीक्षा देने घर गया हुआ था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के छात्रों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर श्रेयम बेड पर अचेत अवस्था में मिला। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पिछले कुछ दिनों से था शांत

हॉस्टल के अन्य छात्रों के अनुसार, श्रेयम पिछले 2-3 दिनों से असामान्य रूप से शांत था। पड़ोसी छात्र अंश ने बताया कि वह पहले सामान्य व्यवहार करता था, लेकिन हाल के दिनों में कम बातचीत कर रहा था। घटना से एक रात पहले भी उसके कमरे से फोन पर बात करने की आवाज सुनी गई थी।

हॉस्टल संचालक बृजेश कुमार के अनुसार, श्रेयम करीब दो साल से यहां रह रहा था और एक कोचिंग संस्थान से मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वह स्वभाव से शांत और पढ़ाई में अच्छा बताया जाता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article