सम्राट-विजय के सामने लगे ‘बिहार का सीएम निशांत’ के नारे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद सदस्यों के लिए बने नए अतिथि गृह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पहले उनके समर्थन में नारे लगे, लेकिन कुछ ही देर में ‘बिहार का सीएम निशांत कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी सुनाई देने लगे। कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के सामने यह घटनाक्रम हुआ।

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 06 अप्रैल। बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्य की कमान सौंपने की मांग अब खुलकर सामने आने लगी है। राजधानी पटना समेत कई इलाकों में पोस्टर और बैनर के जरिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही है।

इसी कड़ी में गांधी मैदान में महिलाओं द्वारा सत्याग्रह किया गया, जिससे इस मुद्दे को और हवा मिल गई। इतना ही नहीं, हाल ही में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान ‘सीएम निशांत कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी सुनाई दिए, जिसने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद सदस्यों के लिए बने नए अतिथि गृह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पहले उनके समर्थन में नारे लगे, लेकिन कुछ ही देर में ‘बिहार का सीएम निशांत कुमार जिंदाबाद’ के नारे भी सुनाई देने लगे। कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के सामने यह घटनाक्रम हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। उन्होंने हाल ही में विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दिया है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, खरमास के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच मंथन जारी है।

इन सभी घटनाक्रमों के बीच निशांत कुमार का नाम तेजी से चर्चा में आ गया है, हालांकि पार्टी या मुख्यमंत्री की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article