NEWS PR डेस्क: पटना, 29 अप्रैल 2026: दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में बिहार के एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक खगड़िया जिले का निवासी बताया जा रहा है। इस दुखद घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
सरकार की ओर से मृतक के आश्रितों को कुल 8 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की गई है। इसमें 4 लाख रुपये श्रम संसाधन विभाग से और 4 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।