भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में 3 युवक गंभीर

भागलपुर में बाइक-ट्रैक्टर टक्कर, 3 युवक गंभीर

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के भागलपुर जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक पर सवार चार युवक एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की पहचान त्रिपुरारी कुमार, हरियो (अकबरनगर निवासी, स्वर्गीय प्रमोद रॉय के पुत्र), मंगल कुमार, रविशंकर और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय निवासी सुनील यादव ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नाथनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय युवक कथित तौर पर नशे में थे, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि पुलिस ने इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मारी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article