भागलपुर में सम्मान समारोह: जीवन जागृति सोसायटी ने समाजसेवियों को किया सम्मानित

समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान, प्रेरणा और सेवा का संदेश

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जीवन जागृति सोसायटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव सोमेश यादव और मंजूषा गुरु मनोज पंडित को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
फिल्म ‘डॉक्टर बिटिया’ की सफलता
कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सोमेश यादव को उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘डॉक्टर बिटिया’ की सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इस फिल्म ने चंपारण में आयोजित फिल्म शो में पांचवां स्थान हासिल किया और अपने सामाजिक संदेश के कारण दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। कार्यक्रम में फिल्म के प्रोड्यूसर और डीओपी बिट्टू कुमार यादव के योगदान की भी सराहना की गई।
जीवन जागृति सोसायटी का प्रतीक ‘हेलमेट’ डिजाइन किया था,
वहीं मंजूषा गुरु मनोज पंडित को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मनोज पंडित ने ही जीवन जागृति सोसायटी का प्रतीक ‘हेलमेट’ डिजाइन किया था, जो आज ‘हेलमेट चौक’ के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है। संस्था ने उनके कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर संस्था ने तीन नए सदस्यों—काशीकांत, विक्रम कुणाल और अभय कुमार मिश्रा—का भी स्वागत किया। संस्था का मानना है कि नए सदस्यों के जुड़ने से सामाजिक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
सम्मान समारोह से समाज में सकारात्मक संदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन जागृति सोसायटी हमेशा समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। सम्मान प्राप्त करने के बाद सोमेश यादव और मनोज पंडित ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article