भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहने वाली अक्षरा ने पहली बार खुलकर स्वीकार किया है कि उन्हें दोबारा प्यार हो गया है और फिलहाल वह एक नए रिश्ते में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा, “हुआ है ना, चल रहा है… मैं प्यार में हूं। जो पुराना था, वह अब बीते समय की बात हो चुकी है। अब मैं अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहती हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिलहाल वह अपने नए रिश्ते को समझने और समय देने की कोशिश कर रही हैं। अक्षरा सिंह ने आगे कहा कि, ‘बिना प्यार के कोई जीवित रह सकता है क्या। मैं अभी नहीं बता सकती, क्योंकि मुझे नजर बहुत तेज लगती है, अगर नजर लग गई तो?
अभी सब नया-नया वाला है
गौरतलब है कि इससे पहले पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा रही थी, लेकिन अक्षरा ने कभी खुलकर किसी और रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। अब पहली बार उन्होंने पवन सिंह से आगे बढ़ने की बात कही है। शादी के सवाल पर अक्षरा ने कहा कि वो पहले इंसान को समझ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी सब नया-नया वाला है। इसलिए मैं सभी चीजों को फिगर आउट कर रही हूं।

वहीं जब उनसे पवन सिंह के कोई एक अच्छाई के बारे में पूछा गया तो सबसे पहले अक्षरा सिंह ठहाके मारकर हंसने लगी फिर उन्होंने जवाब दिया कि ‘इतना ज्यादा अच्छा किया है कि अच्छाई ही नहीं याद है।’ फिर उन्होंने कहा कि, ‘पवन सिंह हमारे इंडस्ट्री में काम करते हैं। एक सिंगर के तौर पर वह बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक्टर के तौर पर मैं निरहुआ को ज्यादा अच्छा मानती हूं। इससे ज्यादा मैं किसी के बारे में कुछ नहीं जानती हूं।
मुझे पर्सनली तेज प्रताप काफी पसंद हैं,
अपनी पर्सनल लाइफ के साथ साथ उन्होंने राजनीति पर भी खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव के दौरान तेजप्रताप यादव के लिए उन्हें कैंपेनिंग का कॉल आया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि ,मुझे पर्सनली तेज प्रताप काफी पसंद हैं, क्योंकि मैं खुद भी उनकी तरह हूं।’
तेज प्रताप का बेबाक अंदाज पसंद है
अक्षरा ने कहा कि उन्हें तेज प्रताप का बेबाक अंदाज पसंद है। अक्षरा ने आगे कहा कि, ‘वह बिना फिल्टर के बातें करते हैं। उनके मन में खुशी हो या दुख हो व्यक्त करते हैं। जो मन में आए सीधा बोल देते हैं। मेरा व्यक्तिगत तौर पर उनसे रिश्ता अच्छा है। मैं पार्टी विशेष का ध्यान नहीं रखती, वहीं, प्रशांत किशोर को लेकर उन्होंने कहा कि उनका थॉट प्रोसेस काफी प्रभावशाली है। अक्षरा सिंह का यह खुलासा उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियां तेज हो गई हैं।