बंगाल में बीजेपी की जीत पर भागलपुर में जश्न, भामाशाह चौक पर गूंजा उत्साह

जीत की गूंज भागलपुर तक—भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न से रच दिया नया माहौल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद बिहार के भागलपुर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जैसे ही चुनाव परिणामों की जानकारी सामने आई, शहर के भामाशाह चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए और जश्न मनाया।


कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत करार दिया। इस अवसर पर भागलपुर नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडे ने कहा कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पार्टी के हर कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं ने लगातार संगठन को मजबूत करने का काम किया, जिसका परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आया है।
जनता ने बदलाव का मन बनाया
रोहित पांडे ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कथित रूप से बढ़ते कुशासन और असुरक्षा के माहौल से जनता परेशान थी। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण जनता ने बदलाव का मन बनाया और भाजपा को भारी जनसमर्थन मिला। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह अपने चरम पर है और पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट — श्यामानंद सिंह, भागलपुर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article