हर घर नलजल योजना के ठेकेदारो को लगी फटकार,दिया गया निर्देश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK भागलपुर सुलतानगंज: भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद सुलतानगंज के मुख्य पार्षद राज कुमार उर्फ गुड्डू ने नगर परिषद के जेई घनश्याम कुमार सहित विभाग के कर्मचारियों को स्थल निरक्षण करते हुए हर घर नलजल योजनाओं को दुरुस्त करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही संवेदिका व संवेदक की मनमानी करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द हर घर नलजल सभी वार्ड में दुरुस्त करने का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान मुख्य पार्षद राज कुमार उर्फ गुड्डू ने बताया कि वार्ड में हर घर नलजल योजनाओं की शिकायत मिलने पर नगर परिषद के विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं जो 48 घंटे के अन्दर सभी वार्ड में हर घर नलजल को दुरुस्त कर लिया जाएगा बहुत जल्द वार्ड के लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा की बात कही।इस दौरान वार्ड सदस्य रुबी देवी, नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article