बिहार में आज कैबिनेट विस्तार, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जान लीजिए

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 07 मई। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार, 7 मई को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में वीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है।

प्रशासन की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक एयरपोर्ट गोलंबर से पटेल गोलंबर, राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर और चितकोहरा गोलंबर से उत्तर दिशा की ओर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं डुमरा टीओपी (शेखपुरा मोड़) से पटना एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा।

शपथ ग्रहण समारोह के कारण गांधी मैदान और डाकबंगला इलाके को पूरी तरह ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। आयकर गोलंबर से डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, कारगिल चौक और चिल्ड्रेन पार्क तक वाहनों की एंट्री नहीं होगी। इसके अलावा पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर जाने वाले मार्ग पर भी ट्रैफिक बंद रहेगा। भट्टाचार्या मोड़ से गांधी मैदान की ओर जाने पर भी रोक लगाई गई है। हालांकि जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क तक का रास्ता अस्पताल और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए खुला रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान के अंदर गेट नंबर-4 के सामने खाली जगह पर वाहनों को कतारबद्ध तरीके से पार्क कराया जाएगा। पार्किंग फुल होने की स्थिति में ज्ञान भवन, एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और मगध महिला कॉलेज परिसर को वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाया गया है।

जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे संभावित जाम से बचने के लिए जगदेव पथ वाले मार्ग का इस्तेमाल करें। वहीं गांधी मैदान क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को अपने वाहन जेपी गंगा पथ या अशोक राजपथ के नीचे निर्धारित स्थानों पर पार्क करने को कहा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article