बिहार कैबिनेट विस्तार आज, BJP ने साधे जातीय समीकरण; निशांत कुमार की एंट्री तय !

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 07 मई। बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार आज पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। खास बात यह है कि इस विस्तार में भाजपा और जदयू के बीच तय हुए ‘50:50 फॉर्मूले’ की झलक साफ दिखाई दे रही है।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ एनडीए नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नए मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया जाएगा, ताकि सरकार तेजी से कामकाज शुरू कर सके।

सबसे पहले भाजपा की बात करें तो पार्टी ने अपने मंत्रिमंडल को सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से तैयार किया है। सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए जिन नेताओं को शपथ के लिए बुलावा भेजा गया है, उनमें राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, केदार गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, कुमार शैलेन्द्र और रमा निषाद के नाम प्रमुख हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


BJP के संभावित मंत्रियों की सूची

राम कृपाल यादव

नीतीश मिश्रा

मिथलेश तिवारी

विजय कुमार सिन्हा

दिलीप जायसवाल

केदार गुप्ता

प्रमोद चंद्रवंशी

लखविंदर पासवान

संजय टाइगर

कुमार शैलेन्द्र

रमा निषाद

वहीं जदयू ने एक बार फिर अपने अनुभवी और भरोसेमंद चेहरों पर दांव लगाया है। पार्टी की ओर से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा और श्वेता गुप्ता को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है। माना जा रहा है कि वह आज मंत्री पद की शपथ लेकर औपचारिक रूप से राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत माना जाएगा।

JDU के संभावित मंत्रियों की सूची

श्रवण कुमार

अशोक चौधरी

लेसी सिंह

मदन सहनी

जमा खां

सुनील कुमार

शीला मंडल

रत्नेश सदा

बुलो मंडल

दामोदर रावत

भगवान सिंह कुशवाहा

श्वेता गुप्ता

निशांत कुमार

एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से संजय कुमार सिंह और संजय कुमार को मौका मिल सकता है। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम से संतोष कुमार सुमन एक बार फिर कैबिनेट में शामिल होंगे। इसके अलावा रालोमो की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री पद मिलने की चर्चा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article