अवैध शराब ढोने में जब्त 16 वाहनों की नीलामी, सरकार को मिला 21.71 लाख रुपये राजस्व

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 08 मई। अवैध शराब के निर्माण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जब्त वाहनों की नीलामी कर जिला प्रशासन ने 21 लाख 71 हजार 750 रुपये का राजस्व संग्रह किया है। यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार समाहर्ता Kaushal Kumar के निर्देश पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा गठित समिति के माध्यम से राज्यसात किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई। नीलामी 30 अप्रैल और 7 मई 2026 को आयोजित की गई थी।

सहायक आयुक्त, मद्य निषेध Pradeep Kumar ने बताया कि कुल 16 वाहनों की नीलामी की गई। इनमें उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 5 वाहन, पुलिस विभाग द्वारा जब्त 10 वाहन और खनन विभाग द्वारा जब्त 1 वाहन शामिल था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग के 5 वाहनों की नीलामी से 4 लाख 89 हजार 500 रुपये प्राप्त हुए। वहीं पुलिस विभाग द्वारा जब्त 10 वाहनों से 9 लाख 47 हजार 250 रुपये का राजस्व मिला। इसके अलावा खनन विभाग द्वारा जब्त एक वाहन की नीलामी से 7 लाख 35 हजार रुपये की आय हुई। प्रशासन ने कहा है कि नीलामी से प्राप्त पूरी राशि सरकार की समेकित निधि में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और संपत्तियों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article