औरंगाबाद: इंडियन बैंक में सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली, रिकवरी एजेंट की मौत, जांच शुरू

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित ऊंचौली गांव में स्थित इंडियन बैंक शाखा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैंक परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिससे एक रिकवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के माधव खाप गांव निवासी राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जो बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत थे।


जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बैंक खुलने के बाद सुरक्षा गार्ड अभय कुमार सिंह अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक फायरिंग हो गई और गोली पास में मौजूद राजेंद्र पासवान के पेट में लग गई। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


घटना के बाद बैंक परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर श्याम बिहारी प्रसाद समेत अन्य कर्मचारियों ने आनन-फानन में घायल को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक मैनेजर संजीत कुमार निराला और सुरक्षा गार्ड अभय कुमार सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है।
औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article