सम्राट सरकार का पहला बड़ा विस्तार,पहली बार मंत्री बनेंगे निशांत, शैलेन्द्र, मिथिलेश और नंदकिशोर

नई टीम, नए समीकरण, नया दौर

Rashmi Tiwari

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है। बीजेपी और जेडीयू की तरफ से मंत्रियों की लिस्ट आ चुकी है। बीजेपी इस बार नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र को मंत्री बनाने जा रही है। वहीं, जेडीयू की तरफ से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा जेडीयू अपने पुराने चेहरे को ही रिपीट करने वाली है। दोपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah और रक्षा मंत्री Rajnath Singh सहित कई शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो से कुल 32 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।
बीजेपी के मंत्रियों लिस्ट
1.विजय कुमार सिन्हा 2.दिलीप जायसवाल 3.राम कृपाल यादव4.नीतीश मिश्रा5.मिथलेश तिवारी 6.केदार गुप्ता7.रमा निषाद 8.प्रमोद चंद्रवंशी 9.लखिन्द्र पासवान10.संजय टाइगर11.इं कुमार शैलेन्द्र12.रामचंद्र प्रसाद13.नंदकिशोर राम14.श्रेयसी सिंह15.अरुण शंकर प्रसाद
जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट
1.श्रवण कुमार 2.अशोक चौधरी3.लेसी सिंह 4.मदन सहनी5.जमा खां6.सुनील कुमार7.शीला मंडल 8-रत्नेश सदा 9-बुलो मंडल 10-भगवान सिंह कुशवाहा 11-दामोदर रावत 12- निशांत कुमार13- श्वेता गुप्ता। वहीं LJP(R)से संजय पासवान और संजय सिंह। HAM से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रकाश। गौरतलब हैं बिहार कैबिनेट में कुल 36 मंत्री शामिल हो सकते हैं। बीजेपी की तरफ से सीएम सम्राट चौधरी और जेडीयू की तरफ से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव डेप्युटी सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।

Share This Article