भगवान सिंह कुशवाहा ने संभाला विभाग का कार्यभार, योजनाओं की मॉनिटरिंग और डेटा आधारित नीति निर्माण पर रहेगा जोर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 11 मई। बिहार सरकार के नव-नियुक्त योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सोमवार को पुराना सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने मंत्री को विभाग की संरचना, प्रमुख योजनाओं, सांख्यिकी एवं मूल्यांकन गतिविधियों और विभिन्न विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

बैठक में बताया गया कि योजना एवं विकास विभाग राज्य में विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग, मूल्यांकन और संसाधन प्रबंधन का नोडल विभाग है। विभाग के अंतर्गत अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, मूल्यांकन निदेशालय, बिहार राज्य योजना पर्षद, बिहार मौसम सेवा केंद्र (BMSK), बिहार स्थानीय क्षेत्र विकास अभिकरण (BLADA) और लोकल एरिया इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन (LAEO) जैसी महत्वपूर्ण इकाइयाँ कार्य कर रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि विभाग द्वारा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) और प्रति व्यक्ति आय का आकलन, कृषि एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, जन्म-मृत्यु निबंधन, डेटा आधारित मॉनिटरिंग और विभिन्न योजनाओं के मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना, Vibrant Village Programme-II तथा आकांक्षी जिला और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस मौके पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार की विकासोन्मुख नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की समयबद्ध मॉनिटरिंग और डेटा आधारित नीति निर्माण को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, समन्वय और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि विभाग तकनीक आधारित कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की सतत निगरानी को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने नव-नियुक्त मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article