भागलपुर में जनता दरबार आयोजित, डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद

Rashmi Tiwari

भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।


जमीन विवाद से लेकर सरकारी योजनाओं तक उठे मुद्दे
जनता दरबार में लोगों ने जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा और प्रशासनिक शिकायतों से जुड़े कई मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखीं, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी देखने को मिला।
45 शिकायतों की हुई सुनवाई
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में करीब 45 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। उन्होंने कहा कि कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

Share This Article