लालू को भाजपा नेताओं का जवाब, भाजपा नेताओं का नया परिचय-‘मैं हूं मोदी का परिवार…’

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पटना : रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा था,”कौन है ये मोदी। है क्या चीज। उन्होंने दावा किया कि इसे (मोदी सरकार को) 2024 में उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली के मंच से लोगों का आह्वान किया कि दिल्ली पर कब्जा करना है तैयार हो जाइये।

लोकसभा चुनाव से पहले परिवारवाद को लेकर एक नई राजनीतिक बहस शुरू हो चुकी है। पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को जन विश्वास रैली का आयोजन किया था। अब लालू ने कर दी राहुल गांधी जैसी गलती, प्रधानमंत्री के नारे के बाद भाजपा नेताओं का नया परिचय-‘मैं हूं मोदी का परिवार…’

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपना बायो चेंज करते हुए मोदी का परिवार लिख दिया है। अमित शाह पीयूष गोयल नितिन गडकरी समेत कई भाजपा नेताओं X पर अपना बायो बदल लिया है। बता दें कि शनिवार को लालू यादव ने पीएम मोदी पर परिवार को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। आज पीएम मोदी ने कहा की पूरा देश उनका परिवार है।

लालू यादव के इस बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया। तेलंगाना के अदिलाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”मेरे परिवार को लेकर मेरे ऊपर निशाना साधा गया। लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार। उन्होंने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं लेकिन चरित्र एक ही होता है। दो पक्की चीजें हैं इनके चरित्र में एक झूठ और दूसरा लूट।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article