रिश्वत लेते पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय का रीडर गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/सीतामढ़ी, 11 मई। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने सीतामढ़ी जिले के पुपरी अंचल स्थित पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में कार्रवाई करते हुए पीटीसी-सह-रीडर गोविन्द कुमार चौधरी को रिश्वत मांगने और रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, इस संबंध में निगरानी थाना कांड संख्या-054/26 दिनांक 07 मई 2026 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता जय शंकर शर्मा, निवासी पतनुका, थाना बोखरा, जिला सीतामढ़ी ने पटना स्थित निगरानी ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रीडर द्वारा बोखरा थाना कांड संख्या-109/26 में कुछ धाराएं और उनके नाबालिग भांजे का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक कृपाल चन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रविवार 11 मई 2026 को टीम ने पुपरी स्थित पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में छापेमारी कर आरोपी गोविन्द कुमार चौधरी को रिश्वत की मांग करने और परिवादी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी ब्यूरो ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article