NEWS PR डेस्क: पटना, 12 मई। राज्य में पिछले 20 वर्षों में सरकार के स्तर से किए गए सकरात्मक कार्यों की वजह से ही बिहार की छवि देश-दुनिया में सुधर गई है। इसमें मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है, जिनके माध्यम से विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के मंत्री का पद शुक्रवार को संभालने के बाद श्रवण कुमार सोमवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में अलग मीडिया समूहों के वरिष्ठ संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तृत बातचीत हुई।
नकारात्मक सोच को बदलने में भी मीडिया अहम
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और गांवों की उन्नति में मीडिया के योगदान की सराहना की। दूसरे राज्यों और विदेशों में बिहार को लेकर बनी नकारात्मक सोच को बदलने में भी मीडिया की खबरों और सकारात्मक प्रस्तुतियों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग का मंत्री होने के नाते इच्छा थी कि मीडिया बंधुओं से मुलाकात करूं। मुझे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नये कैबिनेट दोनों में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। नीतीश कुमार के शासनकाल में आपके सहयोग से जो विकास की नींव रखी गयी थी, उस इमारत को नयी सरकार में और मजबूत बनाया जायेगा। हम सभी मिलकर बिहार को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुचाएंगे।

आईपीआरडी मंत्री ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि राज्य को और बेहतर बनाने के लिए सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाना होगा। यदि कहीं किसी प्रकार की चूक या कमी दिखाई दे, तो उसे रचनात्मक तरीके से सामने लाकर सरकार का सहयोग करें, ताकि विकास की गति और अधिक मजबूत हो सके। मौके पर आईपीआरडी के निदेशक अनिल कुमार, अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
