गया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी कुख्यात मोहन मांझी सहयोगी संग गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गयाजी, 08 अप्रैल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को उसके सहयोगी सोनु मांझी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लंबे समय से हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहे थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन मांझी कोलकाता से गया लौट रहा है और सरबहदा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बोधगया मुहान के पास घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की तत्परता से उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 3 अगस्त 2025 को हुए एक हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

गया टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोहन मांझी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article