आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, जदयू और राजद में सीधा मुकाबला

आरा में कड़ी सुरक्षा के बीच एमएलसी उपचुनाव की मतगणना शुरू”

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के आरा स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में गुरुवार सुबह से आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई। सुबह 8 बजे से काउंटिंग प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जबकि 7 बजे के बाद प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया है और जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं।


जदयू और राजद उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर
इस उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद और राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार उपाध्याय भी चुनावी समीकरण को प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। मतगणना स्थल पर भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज खुद मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


50-50 वोटों की बंडलिंग के बाद शुरू हुई काउंटिंग
मतगणना शुरू होने से पहले मतपत्रों की 50-50 के बंडलों में गिनती की गई। इसके बाद उन्हें निर्धारित टेबलों पर भेजा गया। जानकारी के अनुसार, कुल 14 टेबल बनाए गए थे, लेकिन फिलहाल 13 टेबलों पर ही मतगणना शुरू की गई है। चुनाव के दौरान भोजपुर जिले में 14 और बक्सर जिले में 11 मतदान केंद्र बनाए गए थे। अब दोनों जिलों के मतों की गिनती आरा के राजकीय कन्या विद्यालय में की जा रही है। एमएलसी उपचुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों में उत्सुकता बनी हुई है। शुरुआती रुझानों के बाद मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article