बिहार में बस सफर होगा महंगा! सरकारी बस किराये में 15% तक बढ़ोतरी की तैयारी

डीजल महंगा, सफर भी महंगा: बिहार में सरकारी बस किराये में 15% तक बढ़ोतरी की तैयारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने बस किराये में बढ़ोतरी की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को परिवहन विभाग और BSRTC अधिकारियों के बीच हुई अहम बैठक में अलग-अलग रूटों पर 10 से 15 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने पर सहमति बनी। हालांकि अंतिम फैसला क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) द्वारा लिया जाएगा, जिसके बाद नई दरें लागू की जाएंगी।


लंबे समय से थी किराया बढ़ाने की मांग
BSRTC पिछले साल से ही किराया बढ़ाने की जरूरत बता रहा था। निगम का कहना था कि लंबे समय से किराया स्थिर होने के कारण संचालन लागत बढ़ती जा रही है लेकिन विभागीय मंजूरी नहीं मिलने से फैसला टलता रहा। अब डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद विभाग ने किराया संशोधन पर सकारात्मक रुख दिखाया है और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।


प्राइवेट बसों ने पहले ही बढ़ाए किराये
सरकारी बसों से पहले प्राइवेट बस ऑपरेटर 20 से 25 प्रतिशत तक किराया बढ़ा चुके हैं। बढ़ती ईंधन कीमतों का हवाला देते हुए ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने भी परिवहन विभाग को ज्ञापन देने का फैसला किया है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो बिहार में सरकारी बसों से सफर करना पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। खासकर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article