विक्रमशिला सेतु पर राहत की उम्मीद: जून के पहले सप्ताह तक तैयार होगा बेली ब्रिज

राहत की राह पर विक्रमशिला सेतु, जल्द लौटेगी रफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला जीवनरेखा माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु एक बार फिर चर्चा में है। सेतु के पिलर संख्या 133 के पास स्लैब टूटकर गंगा नदी में गिर जाने के बाद दोनों जिलों के बीच आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और फिलहाल नाव ही आवाजाही का एकमात्र सहारा बनी हुई है।


50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है
घटना के दो दिन बाद बिहार सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभावित इलाके का एयर सर्वे किया, जिसके बाद पटना में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षतिग्रस्त हिस्से पर अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण का निर्णय लिया गया। सरकार के निर्देश पर बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर तेजी से काम जारी है और अधिकारियों के अनुसार बेली ब्रिज का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है।


लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद
प्रशासन का दावा है कि जून के पहले सप्ताह तक बेली ब्रिज पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद छोटे वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू किया जा सकेगा। इससे भागलपुर और नवगछिया के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेतु बंद होने से रोजमर्रा की जिंदगी, व्यापार और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में बेली ब्रिज का जल्द तैयार होना क्षेत्र के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article