बिहार की पहचान अब सिर्फ इतिहास और संस्कृति तक सीमित नहीं रही, बल्कि यहां के पारंपरिक उत्पाद भी दुनिया के बड़े मंचों पर अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा यूएई के क्राउन प्रिंस को बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना भेंट किए जाने के बाद राज्य की राजनीति से लेकर सामाजिक गलियारों तक इसे गौरव के क्षण के रूप में देखा जा रहा है। इस मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ( Samrat Choudhary )ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूएई के क्राउन प्रिंस को मिथिला मखाना भेंट किए जाने को बिहार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूएई के यूएई के क्राउन प्रिंस को बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना भेंट किया जाना बिहार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना आज बिहार की समृद्ध कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों की वैश्विक गुणवत्ता का प्रतीक बन चुका है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिथिला बोर्ड की स्थापना तथा बिहार के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य हो रहे हैं। आज बिहार की स्थानीय विरासत विश्व स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है, जो न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रही है, बल्कि किसानों, स्थानीय उद्यमों और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को भी नई गति दे रही है।