किशनगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

किशनगंज जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बहादुरगंज–किशनगंज मुख्य मार्ग पर नेहरू कॉलेज के सामने सड़क निर्माण कंपनी के कैंप के पास हुए इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह दुर्घटना बहादुरगंज–किशनगंज मुख्य मार्ग पर नेहरू कॉलेज के सामने सड़क निर्माण कंपनी के कैंप के पास हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतकों की पहचान बेलवा पूरब बस्ती निवासी साहब बाबू (19 वर्ष) और नूर दिल (14 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल युवक भी बेलवा, किशनगंज का ही रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज से अपने घर किशनगंज लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक युवक टेंट हाउस में काम करने के लिए सुबह बहादुरगंज गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
किशनगंज से मसरूर रईस की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article