बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, जुलाई में आएगा नोटिफिकेशन

शिक्षक बनने का सपना अब होगा साकार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार जुलाई महीने से चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस चरण में करीब 20 हजार शिक्षकों की बहाली की तैयारी की जा रही है।
शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग द्वारा राज्यभर के स्कूलों से विषयवार रिक्तियों और शिक्षकों की जरूरत से जुड़ी रिपोर्ट पहले ही मंगाई जा चुकी है। अब भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सके।


जुलाई में जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि जुलाई महीने में TRE-4 का नोटिफिकेशन हर हाल में जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी जरूरी निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं और तैयारी अंतिम चरण में है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार इसी वर्ष परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही है ताकि योग्य अभ्यर्थियों की जल्द नियुक्ति हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


सरकार का बड़ा लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक शुरुआत में TRE-4 के तहत 46 हजार शिक्षकों की भर्ती की योजना बनाई गई थी। हालांकि अब सरकार शिक्षक बहाली को नियमित प्रक्रिया बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में करीब एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करना है। इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अभ्यर्थियों में बढ़ा उत्साह
TRE-4 भर्ती प्रक्रिया की खबर सामने आने के बाद शिक्षक अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है। लंबे समय से नई बहाली का इंतजार कर रहे युवाओं को अब जल्द आवेदन का अवसर मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी ताकि योग्य उम्मीदवारों को जल्द नियुक्ति मिल सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article